logo

मंत्री आलमगीर आलम के PA के नौकर के घर से 25 करोड़ कैश मिले

256.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
रांची में ईडी ने एक बार फिर दबिश दी है। मंत्री आलमगीर आलम के पीए संजीव लाल और उसके नौकर के ठिकानों पर भी ईडी ने छापेमारी की छापेमारी चल रही है। जानकारी के मुताबिक मंत्री आलमगीर आलम के पीए संजीव के नौकर जहांगीर आलम के यहां से 25 करोड़ रुपए मिले हैं।

 

 


सुबह से चल रही छापेमारी 
मिली जानकारी के अनुसार नौकर जहांगीर आलम ने ईडी की पूछताछ में बताया है कि यह पैसे मंत्री के पीए संजीव लाल के हैं। गौरतलब है कि ई़डी ने सोमवार सुबह रांची में कई जगहों पर छापेमारी की है। ईडी ने रांची के धुर्वा स्थित सेल सिटी सहित कई स्थानों पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम से जुड़े मामले में यह कार्रवाई की गई है।


कहां-कहां चल रही छापेमारी
 फिलहाल ईडी की छापेमारी जारी है। संजीव लाल के आवास में भी छापेमारी जारी है। लगभग ईडी के 16 अधिकारी इस कार्रवाई में शामिल हैं। जानकारी के अनुसार रांची के सेल सिटी और बोड़िया रोड में ईडी के रेड चल रही है। जानकारी के अनुसार रांची के सेल सिटी में पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर विकास कुमार के आवास पर भी छापेमारी चल रही है। यह संयोग मात्र ही है कि आज ही दिन दो साल पहले 6 मई 2022 को आईएएस पूजा सिंघल के सीए के ठिकानों से 19 करोड़ कैश बरामद हुए थे। 

Tags - ED raid 25 crore cash Alamgir Alam PA Sanjeev Lal PA Jharkhand ED raid raid in Ranchi